फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनडीए, एयरफोर्स की तैयारी कर रहे युवाओं पर चढ़ा भोले की भक्ति का रंग

गजरौला। एनडीए, एयरफोर्स ठाकुरद्वारा का छह सदस्यीय कांवड़ियों का जत्था मंगलवार सुबह को ब्रजघाट से कांवड़ में 51 लीटर गंगा जल लेकर रवाना हुआ। पैदल मंजिल तय करते हुए दोपहर बाद क्षेत्र में पहुंचे। जत्थे में शामिल रुद्र ठाकुर एनडीए की, ऋषि ठाकुर आईटीआई, आर्यन ठाकुर एयरफोर्स की तैयारी कर रहे हैं। जबकि दो कांवड़िये पढ़ाई कर रहे हैं और एक एसएसबी की तैयारी कर रहा हैै। हर-हर बम बम के साथ मंजिल तय कर रहे कांवड़ियों ने बताया कि वह सावन माह के प्रथम सोमवार पर अपने निकट स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। कांवड़ियों ने कहा कि प्राचीन समय से मान्यता है कि सावन माह में उनके यहां प्राचीन शिव मंदिर पर कांवड़ में ले जाए गए गंगा जल से भगवान शिव का अभिषेक करने पर मनोकामना पूर्ण होती हैै। इसलिए वह कांवड़ में गंगा जल ले जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें