फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंदाबांदी से हाईवे की सर्विस रोड पर हुआ जल भराव

गजरौला। बूंदाबांदी से हाईवे की सर्विस रोड पर जगह-जगह जल भराव हो गया। गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार को सुबह 9 बजेे से बूंदाबांदी शुरू हो गई। जो बीच में रुक रुक कर शाम तक होती रही। इस बूंदाबांदी ने हाईवे पर जल निकासी के इंतजामों की पोल खोल दी। होटल हब में सर्विस रोड पर जल भराव हो गया। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। सर्विस रोड पर बने गड्ढे पानी भर जाने के कारण तेज रफ्तार वाहन चालकों को दूर से दिखाई नहीं दिए। गड्ढे में अचानक पहिया पड़ जाने पर जोर का झटका लगा। इससे हादसे की आशंका रहती है। हाईवे चौड़ीकरण कंपनी के जीएम ललित मोहन तिवारी का कहना है कि जल निकासी के इंतजाम इस तरह किए गए हैं कि बारिश बंद होने पर ही पानी निकल जाता हैै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें