बिजनौर बैराज से 174408 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जल स्तर पांच सेंटीमीटर बढ़कर 200.75 मीटर हो गया। चकनवाला से शीशों वाली गांव को जाने वाली सड़क कट जाने के कारण बने नाले में बाढ़ का पांच फीट पानी भर जाने से 20 गांवों के ग्रामीण जान जोखिम में डालकर पार हो रहे हैं। पानी में डूब जाने का डर बना रहता है।