फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा का जल स्तर कम हुआ पर लोगों की परेशानी नहीं

गजरौला। बिजनौर बैराज से 49988 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के बाद भी गंगा का जल स्तर दस सेंटीमीटर कम हो गया। पर बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की परेशानी कम नहीं हुई हैै। वह चारा लाने के लिए रास्ते में भरे बाढ़ के तीन से चार फीट गहरे पानी से गुजरने को मजबूर हैं। सोमवार को बिजनौर बैराज से गंगा में 49988 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसके बाद भी गंगा का जल स्तर 210 मीटर से दस सेंटीमीटर कम होकर 200 मीटर पर पहुंच गया। गंगा का जल स्तर भले ही कम हो गया, लेकिन शीशों वाली, भुड्डी वाली, मंदिर वाली समेत कई गांवों के लोगों की परेशानी दूर नहीं हुुई। सबसे अधिक परेशानी ओसीता जगदेवपुर के लोगों को हो रही है। वह खेतों को जाने वाले प्रमुख मार्ग में भरे तीन से चार फीट पानी से गुजर कर चारा लाने को मजबूर हैं। बाढ़ खंड विभाग के जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि गंगा का जल स्तर दस सेंटीमीटर कम होकर गेज 200 मीटर पर पहुंच गया हैै।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें