फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के पास नहीं हैं खंभे, पुराने से चलाया जा रहा काम

गजरौला। बिजली विभाग के पास सीमेंट के खंभे नहीं हैं। वह जहां तहां लगे पुराने खंभों से काम चला रहा है। कांवड़ियों के मार्ग में टूट गए खंभे के स्थान पर लगाने के लिए कवि नगर से उखाड़ा गया। चाकीखेड़ा में कांवड़ियों के मार्ग में लगा बिजली का खंभा सोमवार को अचानक टूट गया। कांवड़ यात्रा एक दो दिन में शुरू होने वाली है। अधिकारी-कर्मचारियों को बताया गया कि नया खंभा नहीं लगाया गया तो ग्रामीणों को आपूर्ति की दिक्कत के साथ ही कांवड़ियों को परेशानी हो सकती है, लेकिन उसके स्थान पर नया लगाने के लिए विभाग के पास कोई खंभा नहीं था। जोया स्थित स्टोर से मंगाने में अधिक समय लग रहा था। इस बीच तुरंत किसी ने बताया कि कवि नगर मोहल्ले में कई महीने से एक खंभा लगा है। उसे लगाया जा सकता है। लाइन मैन हाईड्रा लेकर मौके पर गए। बूंदाबांदी में उसे हाईड्रा से उखाड़ा गया। जिसे ट्रैक्टर ट्रॉली में लादकर ले जाया गया। इस दौरान कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने काफी समय पहले लिखकर दे दिया, लेकिन स्टोर से खंभे नहीं आए। इस कारण पुराने से काम चलाना पड़ रहा है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज कुमार का कहना है कि विभाग के पास पर्याप्त खंभे हैं। जरूरत पड़ने पर जोया स्थित स्टोर से मंगाए जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें