फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण के चलते बीमार लोगों की एम्स की टीम से जांच की मांग

विमल शर्मा Updated Wed, 07 Jan 2026 07:51 PM IST

भाकियू संयुक्त मोर्चा का प्रदूषण के खिलाफ बेमियादी धरना 18 वें दिन भी जारी रहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश चौधरी ने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम की जाए। एम्स के विशेषज्ञों की टीम बुलाकर लोगों की जांच के साथ ही प्रभावित लोगों को मुआवजा दिया जाए। शहवाजपुर डोर में हाईवे किनारे चल रहे धरने को 18 वें दिन संबोधित करते हुए मोर्चा के प्रमुख सचिव अरुण सिद्धू ने सवाल उठाते हुए कहा कि कड़ाकेे की सर्दी में किसान 18 दिन से आंदोलन कर रहे हैं। मगर हैरत की बात यह है कि अब तक ठोस कदम क्यों नहीं उठाया गया। जिनको बोलना चाहिए, उन्होंने चुप्पी क्यों साध रखी है। व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष रामकृष्ण चौहान ने कहा कि विकास के नाम पर स्थानीय लोगों को प्रदूषण की सौगात दी गई है। औद्योगिक इकाइयों के कारण जमीन बेकार हो गई हैै। पेड़, पौधे सूख रहे हैं। किसान की लड़ाई को गंभीरता से न लिया जाना, भारी पड़ सकता है। जरूरत पड़ने पर किसान हाईवे को जाम कर देंगे। इस मौके पर ओमप्रकाश सिंह, अमरजीत देओल, शान चौधरी, आजम खान, आसिफ चौधरी, चरण सिंह, इरशाद अहमद, हनीफ अहमद, फिरासत अली, हैदर चौधरी, नूर अहमद, शौकीन चौधरी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें