फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवहन निगम के एआरएम ने पकड़ीं गैर अनुबंधित होटल पर रोडवेज बसें

परिवहन निगम के एआरएम ने चेकिंग के दौरान गैर अनुबंधित होटल पर कई रोडवेज बसों को अवैध रूप से रुके हुए पकड़ा। बसों को चालक बेखौफ रोक रहे हैं। एआरएम ने चालक और परिचालकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित डिपो को पत्र लिखा है। परिवहन निगम के एआरएम के मुताबिक अमरोहा जिले में मेला होटल और मोगा के अलावा कोई भी होटल रोडवेज बसों के ठहराव के लिए अनुबंधित हैं। मोगा यकबगड़ी के निकट है। इसके अलावा जिले में जिस भी होटल पर बस रुक रही हैं, उनके चालक व परिचालक अवैध रूप से रोक रहे हैं। जिसकी शिकायत मिलने पर उन्होंने खुद चेकिंग की। ओसीता जगदेवपुर अंडरपास के निकट हाईवे किनारे छह से अधिक रोडवेज बसें अवैध रूप से रुकी पकड़ीं। इस होटल पर बसों के रुकने की काफी समय से शिकायत मिल रही थी। चेकिंग के दौरान उन्होंने बसों को अवैध रूप से रुके हुए पकड़ लिया, मगर कोई भी बस अमरोहा डिपो की नहीं थी। लोनी, गाजियाबाद, हापुड़, धामपुर, बिजनौर, नजीबाबाद, पीतलनगरी डिपो की बस थीं। इसलिए उनके चालकों व परिचालकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए संबंधित डिपो को पत्र लिखा है। दिन में रोकने के साथ ही चालक और परिचालक रात में अधिक रोकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें