पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर भाषण प्रतियोगिता में दुर्गेश्वरी, एकल काव्य पाठ में नंदिका राव और निबंध प्रतियोगिता में अर्शी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनका उत्साहवर्धन करते हुए प्राचार्य डॉ.एमए गौरी व डॉ.श्वेता अग्रवाल ने कहा कि विजयी प्रतिभागी 25 दिसंबर को डीएम द्वारा सम्मानित किए जाएंगे। रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार को जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, एकल काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें जेएस हिंदू डिग्री कॉलेज अमरोहा की दुर्गेशवरी प्रथम, रमाबाई आंबेडकर राजकीय महाविद्याल की राबिया दूसरे स्थान पर रही। एकल काव्य पाठ में श्रीमती सुखदेवी इंटर कॉलेज हसनपुर की नंदिका राव प्रथम, अनेकांत डिग्री कॉलेज की श्रेया सिंह तोमर द्वितीय स्थान पर रही। निबंध प्रतियोगिता में अमरोहा की अर्शी प्रथम, श्रीराम किसान इंटर कॉलेज बादशाहपुर का मोहम्मद अदनान दूसरे स्थान पर रहा। निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल में सीमा रानी, राजीव सिंह, सतीश कुमार शर्मा, एकल काव्य पाठ में वीरेंद्र कुमार शुक्ला, कुलदीप सिंह, अविनाश कुमार, भाषण प्रतियोगिता में मोहम्मद मुसीस, कविता शर्मा, ब्रजेश कन्नौजिया शामिल रहे। प्रतियोगिता को संपन्न कराने में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एमए गौरी, डॉ.श्वेता अग्रवाल, डॉ.मनमोहन वर्मा, डॉ.अनिल सिंह का सहयोग रहा।