फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में सिर्फ एक निशानेबाज ने किया प्रतिभाग

गजरौला। इसे प्रचार-प्रसार का अभाव कहें या खेल प्रशिक्षकों और कॉलेज संचालकों की जागरूकता कि जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता में सिर्फ एक ही निशानेबाज ने प्रतिभाग किया। कोई अन्य निशानेबाज नहीं आया। सोमवार को जिला स्तरीय 17 वर्ष आयु वर्ग में रायफल शूटिंग प्रतियोगिता की गई। जिसमें हसनपुर ब्लॉक के मंगरौली गांव स्थित छत्तर सिंह इंटर कॉलेज के निशानेबाज भूपेंद्र ने प्रतिभाग किया। उसके अलावा कोई भी निशानेेबाज प्रतियाेगिता में शामिल नहीं हुआ। शिव इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ.शरद कुमार शर्मा व शैलेंद्र कुमार निशानेबाज छात्र को लेकर नगर की एक निजी शूटिंग रेंज में पहुुंचे। यहां पर उसने निशाना लगाया। उसे ही विजेता घोषित कर दिया गया। अब वह मंडल स्तर पर बिजनौर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगा। आयोजक कॉलेज प्रबंधन को नहीं हैंडबॉल प्रतियोगिता की जानकारी गजरौला। सोमवार को जिला स्तरीय शूटिंग प्रतियोगिता के साथ ही संकुल स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता भी प्रस्तावित थी। जिसका आयोजन नगर के एक निजी इंटर कॉलेज में होना था। मगर इसकी न तो कॉलेज के प्रबंधक को जानकारी थी और न ही व्यायाम शिक्षक को। इस कारण यहां पर कोई तैयारी नहीं की गई, जबकि संकुल प्रभारी एवं शिव इंटर कॉलेज के व्यायाम शिक्षक डॉ.बिजेंद्र सिंह का कहना है कि उन्होंंने काफी दिन पूर्व व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना भेज दी थी। साथ ही कहा था कि सभी कॉलेज अपने यहां नोटिस बोर्ड पर संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का पर्चा चस्पा कर दें। जिससे पढ़कर खिलाड़ी उसकी तैयारी कर सकें। मगर हैरत की बात यह है कि कॉलेज संचालक, प्रधानाचार्य और व्यायाम शिक्षक खेल कूद प्रतियोगिताओं को गंभीरता से नहींं ले रहे। जिसका नतीजा यह हुआ कि संकुल स्तरीय हैंडबाल प्रतियोगिता ही नहीं हुुई। इसका खामियाजा खिलाड़ियों को भुगतना पड़ रहा है। व्यायाम शिक्षकों से खेल कूद के स्थान पर कक्षाओं में अध्यापन कार्य कराया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें