फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटरी क्लब का उद्देश्य समाज की सेवा करना: नितिन

विमल शर्मा Updated Sun, 11 Jan 2026 08:35 PM IST

रोटरी क्लब भरतियाग्राम के नव वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नितिन अग्रवाल ने कहा रोटरी का उद्देश्य समाज की सेवा करना है। क्लब इसके लिए लगातार कार्य कर रहा है। इस दौरान नव वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। शनिवार रात हाईवे किनारे एक होटल में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सीओ मंडी धनौरा अंजलि कटारिया, रोटरी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नितिन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, जुबिलेंट एग्री एंड कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के यूनिट हेड एवं क्लब के प्रेसीडेंट देवेंद्र बंसल, जुबिलेंट इंग्रेविया के यूनिट हेड विनोद झा. निदेशक जनसंपर्क सुनील दीक्षित आदि ने दीप प्रज्जवलित कर की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। हापुड़ से आए कलाकारों ने मयूर नृत्य से मन मोह लिया। गायक सुहैल ने फिल्मी गीत प्रस्तुत कर लोगों को झूमने को मजबूर कर दिया। मिकीमाउस के वेशधारी कलाकार बच्चों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम का संचालन एंकर निकिता पूनिया ने किया। क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र बंसल ने छह माह की उपलब्धियों के बारे में बताया। इस मौके पर सोनाली फाउंडेशन की संस्थापक अध्यक्ष एवं जिला उपभोक्ता फोरम में जज अंजू दीक्षित, रंजना झा, संजुल बंसल, सुशीला बंसल, नमन जैन, ईशा जैन, ममता पुनीत गुप्ता, अनुपम सिंह, क्लब के सेक्रेटरी विशाल गौरव, कोषाध्यक्ष डॉ.सैय्यद बिलाल, अर्पण गुप्ता, सुनील सिंह, पुनीत माहेश्वरी, डॉ. सुजिंदर फोगाट, अंशय कालरा, चंदन सिंह, आशु, बूंदी सिंह, नवनीत सिंह, राहुल आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें