अमरोहा नौगांवा सादात प्रकरण में कोतवाल व हेड मोहर्रिर पर तबादले की कार्रवाई न होने पर मामला तूल पकड़ गया है। जिलेभर के लेखपाल कलमबंद हड़ताल पर चले गए हैं। हड़ताल के चलते उन्होंने कोई कामकाज नहीं किया। शाम के समय मांगों से संबंधित ज्ञापन एडीएम वित्त व राजस्व को भी सौंपा गया। लेखपालों का दो टूक कहा कि जब तक दोनों का तबादला नहीं होता, उनकी हड़ताल जारी रहेगी।