फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का शव 13 दिन बाद बरामद किया, गांव के युवक पर डुबोकर मारने का आरोप

तिगरी गंगा मेले में आए परिवार की लापता बेटी का शव 13 दिन बाद बरामद किया गया। परिवार ने गांव के दूसरी बिरादरी के युवक पर डुबोकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। डिडौली कोतवाली क्षेत्र के ड्यौढ़ी वाजिदपुर गांव निवासी ग्रामीण सोमवार को थाने में आए। उनमें शामिल चमन सिंह ने बताया कि उनके भाई भजन सिंह परिवार समेत तिगरी गंगा मेले में स्नान कर पुण्य कमाने आए थे। उनकी बेटी सोनम (17) भी साथ आई थी। परिवार ने सेक्टर 20 मे तंबू लगाया था। गांव का ही पाल बिरादरी का युवक भी मेले में आया था। चार नंवबर की दोपहर सोनम गंगा में स्नान करने गई थी। परिजनों का आरोप है कि उसे गांव के युवक ने गंगा में डुबो दिया। जिसका शव घटना के 13 दिन बाद सोमवार सुबह घटना स्थल से करीब चार किलोमीटर दूर गंगा में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चमन सिंह ने बताया कि हत्यारोपी युवक की बाइक की चाभी उनके पास है। वह दस दिन से गांव से गायब है। पुलिस उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। उनको बताए बिना ही शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने थाना पुलिस को तहरीर देकर युवक के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि शव मिल गया है। पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उसकी रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें