जोया में श्रीराम कथा से पूर्व शिव दुर्गा मंदिर से कलश यात्रा ढोल बाजे के साथ निकाली गई। सोमवार को शिव मंदिर से शुरू होकर कलश यात्रा मोहल्ला चौधरियान खेड़ा से जाटव कालोनी, अमरोहा रोड होते हुए कथा स्थल तक निकाली गई। कलश यात्रा में महिलाओं ने पीले रंग की पोशाक पहन रखी थी। कलश यात्रा कथा व्यास पूज्य महाराज ओम वैदिक की मौजूदगी में कस्बे के मुख्य मार्गों से धूमधाम से निकली गई।