फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली योगी सरकार को जगाने के लिए सदबुद्धि यात्रा

गजरौला। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार को जगाने के लिए सदबुद्धि यात्रा निकाली। हाईकोर्ट के न्यायाधीश और सीबीआई से मामले की जांच की मांग उठाई। चंदा चोरी के जिम्मेदारों के घर बुल्डोजर चलाने की मांग की गई। मंगलवार शाम 5 बजे कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया के नेतृत्व में इंदिरा चौक पर एकत्र हुए। यहां से उन्होंने सदबुद्धि यात्रा शुरु की।यात्रा निकालते और नारे लगाते हुए भरतियाग्राम स्थित श्रीराम मंदिर तक पहुंचे। यहां पर सभी ने भगवान श्रीराम की पूजा अर्चना की। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीराम प्रदेश की योगी सरकार को और भाजपा के लोगों को सद्बुद्धि दें। जिस तरह से त्रेता एवं द्वापर युग में अवतार लेकर अधर्मियों का विनाश किया था, उसी तरह कलियुग में अवतार लेकर अधर्मियों का विनाश करें। भगवान श्रीराम के मंदिर में चोरी करने वाले लोग अधर्मी हैं। वह नरक में जाएंगे। सनातनियों की आस्था और भावना से खिलवाड़ करने वालों के घर पर बुल्डोजर चलाए जाने की मांग की। इस मौके पर सुखराज सिंह, शाहिद सिद्दीकी, ताहिर वसीम,ऋषिपाल धीमान, अमरजीत कोहली, राजकुमार अरुण, फैज आलम राईनी, वाहिद अली सैफी, राजेंद्र त्यागी, ओमप्रकाश पवार, महिपाल सिंह जाटव, ख्यालीराम राणा, रोहतास सिंह जाटव, मयंक कुमार गुर्जर, मंगल सिंह गुर्जर, मनोज कटारिया, शूरवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें