संदिग्ध परिस्थितियों में बीड़ी के कारखाने में आग लग गई। थोड़ी देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मजदूरों ने भाग कर जान बचाई। मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अग्निकांड में भारी नुकसान बताया जा रहा है। मूलरूप से मेरठ के रहने वाले काशिफ का अमरोहा नगर के मोहल्ला घेर पच्छैया में बीड़ी का कारखाना है। देर शाम कारखाने में मजदूर काम कर रहे थे। तभी अचानक संदिग्ध हालात में आग लग गई।