भाकियू संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने हाईवे से गुजर रहे वाहन सवारों को रोक कर उनको प्रदूषित पानी के भरे बर्तन और की बोतल दिखाईं। बताया कि औद्योगिक इकाइयों के कारण यहां का पानी अब पीने लायक नहीं रह गया है। धरने पर पहुंचे पूर्व मंत्री जगराम सिंह ने कहा कि वह भाकियू संयुक्त मोर्चा के साथ खड़े हैं। किसानों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे। भाकियू संयुक्त मोर्चा का औद्योगिक इकाइयों द्वारा बोरिंग के जरिए जमीन में छोड़े जा रहे प्रदूषित पानी को रोकने, केमिकल युक्त व जहरीले पानी से नष्ट हुईं फसलों का मुआवजा दिलाए जाने समेत कई मांगों को लेकर शहवाजपुर डोर व बसैली के बीच खेतों में तीन दिन से बेमियादी धरना चल रहा था।