खेलकूद प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को ज्ञान भारती इंटर कॉलेज में खो-खो व रस्साकशी की तैयारी कराई। तैयारी करने वाली छात्राओं को एक निजी यूनिवर्सिटी की तरफ से 18 और 19 नवंबर को होने वाली प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका मिलेगा। रजबपुर क्षेत्र स्थित एक निजी यूनिवर्सिटी की तरफ से 18 और 19 नवंबर को कबड्डी, खो-खो, रस्साकशी, बेडमिंटन, ग्रुप डांस, पेंटिंग, निबंध और गीत प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 100 व 200 मीटर की दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा। नगर क्षेत्र स्थित एक औद्योगिक इकाई भी खेलकूद प्रतियोगिताओं में सहयोग कर रही है। ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की छात्राओं तुलसी ,मंतशा, मनीषा, हिना, वंशिका, रजनी, निशा, रिंकी, पल्लवी, कशिश,याचिका, सृष्टि, चंचल, हिमांशी, सोनाली, दिशा आदि का चयन प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए किया गया है। मंगलवार सुबह कॉलेज परिसर में छात्राओं को खो-खो व रस्साकशी प्रतियोगिता की तैयारी कराई। कॉलेज प्रधानचार्य पीजी गोस्वामी ने बताया कि अच्छी तैयारी के बाद ही छात्राएं शानदार प्रदर्शन कर सकती हैं। इस मौके पर उमेश कुमार, शिक्षिका कविता शर्मा, प्रतिभा सागर, रेणुका सिंह आदि स्टाफ मौजूद रहा।