फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

66024 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण 10 सेमी बढ़ा गंगा का जल स्तर

गजरौला। बिजनौर बैराज से 66024 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण गंगा का जल स्तर 200 मीटर से 10 सेमी बढ़ कर 210 मीटर हो गया। बाढ़ का पानी किनारे की दुकानों में घुस गया। पुरोहितों की झोंपड़ी भी उसने चपेट में लेे ली हैं। शनिवार को तिगरी में गंगा का जल स्तर 200.10 मीटर दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पूर्व शुक्रवार को बाढ़ खंड विभाग के जेई ने 200 मीटर दर्ज किया था। 24 घंटे में जल स्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया हैै। यह वृद्धि बिजनौर बैराज से 66024 क्यूसेक पानी छोड़ा जाने के कारण हुई है। गंगा का जल स्तर बढ़ने से तिगरी में किनारे की पुरोेहितों की झोंपड़ी जल मग्न हो गईं। होटल और दुकानों में भी बाढ़ का पानी भर गया। इसके अलावा ओसीता जगदेवपुर के खेतों को जाने वाले मुख्य मार्ग में पानी भरनेे के कारण लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैै। टापू में बसे दारानगर, शीशों वाली, भुड्डी वाली, मंदिर वाली गांवों के लोगों की बेेचैनी बढ़ने लगी है। उनके खेतों में पानी भर जाने से फसल तबाह होने का डर सताने लगा है। जेई सुभाष चंद गहलौत का कहना है कि जल स्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें