गजरौला में श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उद्घोष के साथ पतित पावनी में डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। इसके अलावा धार्मिक अनुष्ठान कर पुरोहितों और जरूरतमंदों को दान दिया। फाल्गुन माह की अमावस्या पर श्रद्धालु स्नान कर पुण्य कमाने के लिए ब्रजघाट व तिगरी में गंगा तट पर पहुंचे थे। इस पर बीते माह की अमावस्या के मुकाबले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही। तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा ने बताया कि सूरज की किरण निकलने से पहले ही श्रद्धालुओं ने हर हर गंगे के उद्घोष संग पतित पावनी में डुबकी लगाना शुरू कर दिया था।