कुत्ते काटे के मामले गर्मी शुरू होते ही बढ़ते जा रहे हैं। सीएचसी में 72 लोगों को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया। जिनमें 45 को पहला इंजेक्शन लगा। सीएचसी में कुत्ते, बंदर और गीदड़ काटे लोगों की इंजेक्शन लगवाने के लिए लाइन लग गई। कई लोग सुबह 9 बजे से ही अस्पताल में पहुंच गए थे। भीड़ इस कदर उमड़ी कि संभालने में स्टाफ को खासी मशक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर 2 बजे तक सीएचसी में 72 लोगों नेे एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए। जिनमें 45 लोग ऐसे थे, जिनको पहला इंजेक्शन लगाया गया। कार्यवाहक सीएमओ डॉ.योगेंद्र सिंह ने बताया कि गर्मी शुरू होते सीएचसी में कुत्ते काटे के मामले बढ़ने लगेे हैं। शुक्रवार को 72 ने एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाया।