गजरौला में कैंटर में पीछे से कार घुसने से कार सवार महमूदपुर पट्टी गांव निवासी संजू और उसकी परिचित युवती की मौत हो गई। धनौरा के कटरा मोहल्ले के अजय व ब्रजेश घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार धनौरा -गजरौला मार्ग पर जोगीपुरा गांव के निकट पहुंची थी। उसके आगे कैंटर चल रहा था। बताया जा रहा है कि कार कैंटर में घुस गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पहुंची।