फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू संयुक्त माेर्चा के धरने में प्रदूषित पानी की बोतल ले उठाई आवाज

भाकियू संयुक्त मोर्चा के धरने के 44 वें दिन प्रदूषित पानी की बोतलों को लेकर प्रदूषण के खिलाफ आवाज उठाई। कहा कि इस जहरीले पानी के कारण इंसान से लेकर वनस्पति तक को नुकसान हो रहा है। मगर जिला प्रशासन मौन साधे हुए है। शहवाजपुर डोर में हाईवे किनारे चल रहे धरने को संबोधित करते हुए सोमवार को 44 वें दिन मोर्चा के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष राम कृष्ण चौहान ने कहा कि प्रदूषित पानी और बिगड़ रहा वातावरण आम समस्या हो गई हैै। जिन जनप्रतिनिधियों को जनता की आवाज उठानी चाहिए थी, वह चुप्पी साधे बैठे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदूषण के खिलाफ चल रहे धरने को विफल करने की साजिश रची जा रही है। किसानों को प्रलोभन दिए जा रहे हैं। मगर संगठन मांगों को मनवा ही दम लेगा। मोर्चा के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के मंडलाध्यक्ष अहसान अली ने कहा नाईपुरा क्षेत्र में जल, जंगल और जमीन को दूषित करने वालों के सख्त कार्रवाई व पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा। इस मौके पर समरपाल सैनी, रामप्रसाद सैनी, ओमप्रकाश, होमपाल सिंह, गंगाराम, विजय सिंह, अंकित कुमार, असद अली, जगन सिंह, शीशपाल सैनी, अदनान अली, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें