गजरौला में हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक कई फिट ऊंचा उछलकर दूर जा गिरा। हादसे के बाद कार सवार कार को छोड़ कर भाग गए। पुलिस जख्मी युवक को सीएचसी लेकर पहुंची जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव मोर्चरी पर रखवाया है।