बीएससी (कृषि) के सातवें सेमेस्टर के छात्रों ने कृषि विज्ञान केंद्र के खेत में प्रयोगात्मक तरीके से सीखा कि खेती कार्य कैसे किए जाते हैं। पौधे लगाने के लिए कितना गहरा गड्ढा खोदा जाना चाहिए। एक पेड़ से दूसर पेड़ की दूरी कितनी होनी चाहिए। कृषि से बीएससी करने वाले सातवें सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को 35 दिन तक खेतों में प्रयोग कर खेती के कार्य सिखाए जाएंगे। उनको बताया जाएगा कि किस तरह पौधा लगाना है। पौधे से पौधे के बीच की दूरी कितनी होनी चाहिए। छात्र-छात्राओं को इसके लिए कृषि विज्ञान केंद्र पर लगातार प्रयोगात्मक तरीके से सीखना है। इसके लिए बुधवार को बीएससी (कृषि) के करीब 40 छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर पहुंचे। यहां उनको कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ.शीशपाल सिंह (उद्यान विभाग) ने प्रयोगात्मक तरीके से सिखाया। उनसे खेत में गड्ढे खुदवाए। पौधे से पौधे की कितनी दूरी हो, इसकी नापतौल कराई। बताया कि पौधे एक ही लाइन में होने चाहिए। इससे उनकी जुताई करने में आसानी रहती है। डा.शीशपाल सिंह ने बताया कि यहां पर सीखने वाले छात्रों को बेहतर ज्ञान होगा। वह अपने विषय में मार नहीं खाएंगे। इस मौके पर अनुष्का, अमन बांगा, प्रिंस सेखों, गुरप्रीत सिंह, प्रिंस सिद्धू, ओम बांगा, निखिल बाजवा, पुष्पेंद्र सैनी, दिवस चौधरी, मोहम्मद कादिर, रोहित गौतम, हिमांशु, कपिल कुमार, दीपक चड्ढा, सदफ आदि मौजूद रहे।