फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ठंड से बचाव: चार निकायों में पांच रैन बसेरे, 40 से अधिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था

ठंड से बचाव के लिए जिले की चारों निकायों में कुल पांच अस्थाई व स्थाई रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है। साथ ही 40 से अधिक स्थानों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। अलाव के लिए सभी तहसीलों को 50-50 हजार रुपये की धनराशि दी गई है। जिले को अभी दो हजार कंबल वितरण का लक्ष्या मिला है। जिले में ठंड का असर बढ़ते ही गरीब, बेसहारा और जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने की कवायद में प्रशासन सक्रिय हो गया है। रात में ठंड से ठिठुरते राहगीरों व बाहर रहने को मजबूर लोगों को ठहरने के लिए स्थाई व अस्थाई रैन बसेरे की व्यवस्था की गई है। जिले में दो नगर पालिका परिषद गौरीगंज, जायस व दो नगर पंचायत अमेठी, मुसाफिखाना में ठंड से निपटने को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों के बाद गौरीगंज नगर पालिका परिषद में स्थाई रैन बसेरे का संचालन शुरू हो गया है। वहीं निकायों में अस्थाई रैन बसेरा और अलाव व्यवस्था की गई है। सभी स्थानों पर प्रकाश, शुद्ध पेयजल, साफ-सफाई, बिस्तर, कंबल और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। सभी रैन बसेरों में रातभर ठहरने वाले जरूरतमंदों के लिए बिस्तर, कंबल, पीने का पानी और प्रकाश की व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। गौरीगंज के स्थाई रैन बसेरा में 50 बेड, मुसाफिरखाना 14, जायस में आठ और अमेठी में 20 बेड की व्यवस्था की गई। जीपीएस सिस्टम से होगी निगरानी ठंड से राहत दिलाने के लिए जिलेभर में (कुल 40 स्थानों) जिसमें बस, रेलवे स्टेशन, तिराहा, चौराहा व अन्य सार्वजनिक स्थल पर अलाव जलाने की व्यवस्था बनाई गई है। जीपीएस सिस्टम से निगरानी होगी। निकायवार प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। प्रतिदिन अलाव जलने की वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगे और इसे पोर्टल पर अपलोड करेंगे, जिससे पारदर्शिता बनी रहे। जिला प्रशासन ने दिशा-निर्देश जारी किया है कि जहां-जहां अलाव जलाए जा रहे हैं उन सभी स्थानों की जीपीएस लोकेशन से निगरानी की जाएगी। दिए गए दिशा निर्देश एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि सभी अधिशासी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि रैन बसेरों में किसी भी प्रकार की कमी न रहने पाए। साफ-सफाई, कंबल वितरण, पीने के पानी और बिजली की उपलब्धता पर निरंतर निगरानी करने का आदेश दिया गया है। बताया कि आवश्यकतानुसार अलाव बढ़ाए भी जाएंगे। कहा कि चारों तहसीलों को अलाव के लिए धनराशि दे दी गई है। हर तहसील में 500-500 कंबल वितरित किए जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें