फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांग्रेस ने छलावा कहा, सपा नेता बोले, बजट के नाम पर पकड़ाया झुनझुना, आम बजट पर राजनीतिक दलों से आईं प्रतिक्रियाएं

गरीबी घटाने और नौकरी बढ़ाने वाला बजट: भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने कहा कि यह बजट दूरदर्शी बजट है। यह गरीबी घटाने और नौकरी बढ़ाने वाला बजट है। शिक्षा, चिकित्सा, स्वास्थ्य, किसानों और महिलाओं को शामिल किया गया है। यह बजट विकसित, सशक्त भारत का है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व का यह बजट भारत को विश्वगुरू और आत्मनिर्भर बनाने का बजट है। विपक्ष पर उन्होंने तंज भी कसा। बजट छलावा, लोगों को मिली निराशा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि अमेठी और रायबरेली को उपेक्षित किया गया है। इनकम टैक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया, व्यापारियों को उपेक्षित किया गया है। इस बजट से महंगाई बढ़ेगी, इसे रोकने के लिए कोई कदम नहीं उठाए गए हैं। महिलाओं, रोजगार, किसानों संग आम लोगों के लिए कुछ नहीं किया गया है। यह बजट सिर्फ छलावा है, इससे लोगों को निराशा मिली है। बजट के नाम पर पकड़ाया झुनझुना : सपा जिलाध्यक्ष राम उदित ने कहा कि इस बजट में किसान, व्यापारी, युवाओं, महिलाओं के लिए कुछ भी नहीं है। महंगाई चरम पर है। सरकार महिला विरोधी है। सोने चांदी की महंगाई पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के गले का मंगलसूत्र व पांव की पायल छीन लिया है। भाजपा ने इस बजट के माध्यम से लोगों को झुनझुना पकड़ा दिया है। महंगाई बढ़ाने वाला है बजट: बसपा जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने कहा कि यह बजट महंगाई बढ़ाने वाला है। व्यापारियों, उद्यमियों, महिलाओं के लिए हितकारी नहीं है। उद्यमियों को सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्थाएं नहीं मिलने से उद्योगों का विस्तार नहीं हो रहा है। निराशाजनक है बजट: आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष अनुराग शुक्ल ने कहा कि यह बजट निराशा जनक है। गैस सिलेंडर, खाद, बीज सहित अन्य सामान महंगे हुए हैं। किसान, व्यापारी, युवा, आम ममी के लिए कोई सहानभूति नहीं की गई है। महिलाओं नेताओं ने बताया की गई उपेक्षा: सपा जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह ने कहा कि सिलेंडर का दाम बढ़ा है, सोने चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। महिलाओं को उपेक्षित किया गया है। सरकार की गलत नीतियों के कारण महिलाओं को धरना प्रदर्शन करना पड़ रहा है। आम आदमी पार्टी की महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पूजा वर्मा ने कहा कि महंगाई बढ़ती जा रही है। कहा कि सरकार को उपेक्षा करने के बजाय बजट में महिलाओं को रोजगार संग अन्य व्यवस्थाएं की जानी चाहिए थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें