फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जन आरोग्य मेले में पुराने और मौसमी रोगों के मरीजों की भीड़, 1,887 का परीक्षण, 12 रेफर

डॉक्टर साहब ... 12 दिनों से बुखार के साथ ही खांसी व शरीर में दर्द है। दवा खाने तक आराम रहता है, फिर बुखार और दर्द शुरू हो जाता है। बाहर से दवा ली लेकिन आराम नहीं मिला। छिटेपुर निवासी नईम अहमद ने रविवार को सैंठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित जन आरोग्य मेले में अपनी पीड़ा बताई। मेले में पहुंचे अधिकांश लोग लंबे समय से दर्द, खुजली और मौसमी बीमारियों से जूझते मिले। जिले के 30 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में 1887 मरीजों की जांच कर उन्हें दवा दी गई। गंभीर हालत वाले 12 मरीजों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया। त्वचा, सर्दी, जुकाम, बुखार, खुजली, पेट दर्द और शरीर दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। सैंठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 11:30 बजे तक 55 मरीज पहुंच चुके थे। इनमें 22 मरीजों की जांच कर उपचार शुरू किया गया। छिटेपुर निवासी जैबुन निशा ने बताया कि मौसम में बदलाव होने के कारण पूरे शरीर में खुजली होने के साथ जलन हो रही है। घरेलू उपाय किया, लेकिन राहत नहीं मिली। कोरारी के मोहम्मद शाकिर ने बताया कि पूरे शरीर में दाने निकलने के साथ ही घाव हो गया है। छिटेपुर की राधिका ने बताया कि दो दिन से बुखार और बदन दर्द से परेशान होकर मेले में पहुंचे। डॉ. महेंद्र बरनवाल की मौजूदगी में चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर दवा दी। साथ ही खानपान, स्वच्छता और नियमित उपचार अपनाने की सलाह भी दी। जिले के अन्य प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी मरीजों की जांच कर दवाएं वितरित की गई। वहीं सीएमओ डॉ. अंशुमान सिंह ने गोसाईगंज स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। यहां पर सभी स्टाफ मौजूद मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें