फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: घर-घर पहुंच रहे प्रगणक, एप से दर्ज हो रहीं 33 तरह की जानकारियां

जनगणना 2027 के तहत जिले में मकान गणना अभियान तेज हो गया है। गांवों में प्रगणक घर-घर पहुंचकर भवनों की नंबरिंग कर रहे हैं। साथ ही एचएलओ एप के जरिए परिवारों से जुड़ी 33 बिंदुओं की सूचनाएं ऑनलाइन दर्ज की जा रही हैं। सोमवार को मेदनमवई ग्राम पंचायत में सुबह 11 बजे प्रगणक आरती देवी हाथ में नक्शा और मोबाइल लेकर सर्वे करती दिखीं। उन्होंने बताया कि गणना को त्रुटिरहित बनाने के लिए सैटेलाइट और नजरी नक्शों का सहारा लिया जा रहा है। गांव के दक्षिणी हिस्से से सर्वे शुरू किया गया था, जिसमें अब तक करीब आधे मकानों का विवरण दर्ज किया जा चुका है। बताया कि प्रत्येक भवन पर नंबर अंकित करने के साथ परिवार के मुखिया का नाम और अन्य जरूरी जानकारियां भी दर्ज की जा रही हैं। ग्रामीणों का सहयोग मिल रहा है। तकनीकी या क्षेत्रीय समस्या आने पर अधिकारियों की मदद से समाधान कराया जा रहा है। ग्रामीण कमलेश नारायण शुक्ल ने बताया कि प्रगणक को सभी जरूरी सूचनाएं उपलब्ध कराई गईं। इससे मकान नंबर मिलने के साथ जनगणना प्रक्रिया की जानकारी भी मिली। तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह ने लोगों से सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही सरकार विकास योजनाएं और नीतियां तय करती है। बताया कि प्रत्येक प्रगणक को 150 से 200 भवनों की जिम्मेदारी दी गई है, ताकि सर्वे समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके। 73 घरों की हुई नंबरिंग भेंटुआ। तेज धूप और गर्मी के बीच जनगणना कार्य लगातार जारी है। पहले चरण में मकानों की नंबरिंग की जा रही है। प्रगणक घर-घर जाकर मकानों पर नंबर अंकित करने के साथ परिवारों की मूलभूत सुविधाओं और अन्य जरूरी जानकारियां जुटा रहे हैं। लौकापुर क्षेत्र में प्रगणक जितेंद्र जायसवाल ने 33 घरों और प्रगणक किरण ने 40 घरों का अंकन किया। अधिकारियों ने बताया कि जनगणना का कार्य निर्धारित समय सीमा में पूरा कराया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें