फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एकदिवसीय दौरे पर अमेठी पहुंचे राहुल गांधी, दिवंगत कांग्रेस नेता के घर पहुंचे, जताई संवेदना

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार को कांग्रेस के दिवंगत पूर्व जिला अध्यक्ष योगेंद्र मिश्र के आवास पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और परिवार को ढांढस बंधाया। राहुल गांधी ने कहा कि योगेंद्र मिश्र कांग्रेस परिवार के समर्पित और कर्मठ सदस्य थे। उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई है। उन्होंने परिजनों से कहा कि यह दुख केवल परिवार का नहीं, बल्कि पूरे कांग्रेस परिवार का है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पार्टी हर परिस्थिति में परिवार के साथ खड़ी रहेगी। इस दौरान अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा भी मौजूद रहे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। मौके पर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ता भी भावुक नजर आए। राहुल गांधी ने कुछ देर परिजनों से बातचीत की और दिवंगत नेता के योगदान को याद किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें