फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अयोध्या कूच से पहले कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का पहरा

राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के मामले को लेकर मंगलवार को प्रस्तावित कांग्रेस नेताओं के अयोध्या दौरे से पहले जिले में पुलिस ने कांग्रेस नेताओं और पदाधिकारियों पर निगरानी बढ़ा दी है। पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल समेत कई जिला व ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों को उनके आवासों पर नजरबंद कर दिया गया है। कांग्रेस का आरोप है कि नेताओं को अयोध्या जाने से रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई है। कांग्रेस प्रवक्ता अनिल सिंह ने बताया कि सोमवार रात से ही कई नेताओं और पदाधिकारियों के घरों पर पुलिस तैनात कर दी गई। उन्हें घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। एक कांग्रेस नेता ने फेसबुक पोस्ट कर स्वयं को नजरबंद किए जाने का दावा भी किया है। पुलिस अधीक्षक सर्वणन टी ने बताया कि यह कार्रवाई अयोध्या पुलिस के अनुरोध पर की गई है। उन्होंने कहा कि किसी को हाउस अरेस्ट नहीं किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित नेताओं और कार्यकर्ताओं को एहतियातन उनके घरों पर रोका गया है। एसपी ने बताया कि सांसद किशोरी लाल शर्मा मुख्यालय पर नहीं मिले हैं। उनकी लोकेशन की जानकारी जुटाई जा रही है। जहां भी वह मिलेंगे, वहां उन्हें भी एहतियातन नजरबंद किया जाएगा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल अयोध्या जाएगा। प्रतिनिधिमंडल रामलला के दर्शन करने के साथ ही राम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के मामले की जानकारी लेगा। पुलिस का कहना है कि पूरी कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की जा रही है, जबकि कांग्रेस इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बता रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें