पिछले 13 मई 2025 के अंक में प्रमुखता से अमर उजाला ने धीमी गति से चल रहा ओवर ब्रिज निर्माण शीर्षक खबर को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद पिछले महीनों से लम्बित रेलवे ट्रेक पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में बुधवार को तेजी आई है। नींद से जागे महकमे ने रेलवे ट्रेक पर एक घण्टे का ब्लॉक लेकर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य को कराए जाने के काम को शुरू कर दिया गया। रायबरेली-अयोध्या हाईवे के बाईपास और ओवरब्रिज निर्माण कार्य में विभागीय लापरवाही अब जानलेवा साबित हो रही थी। डेढ़ माह पूर्व पूरे शोहरत रेलवे क्रॉसिंग पर हुए मालगाड़ी हादसे के बाद भी निर्माण कार्य की रफ्तार बेहद धीमी थी अधूरे निर्माण के कारण जाम और दुर्घटनाएं आम बात हो गई थीं जिसे अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जगदीशपुर से अयोध्याधाम फोरलेन हाईवे को लखनऊ-वाराणसी हाईवे और रायबरेली मार्ग से जोड़ने वाला यह बाईपास क्षेत्र की लाइफलाइन साबित होगा। निर्माणाधीन ओवरब्रिज की धीमी रफ्तार आज से तेजी पकड़ लिया है। इसके बनने और आवागमन शुरू होने से राहगीरों को घंटों जाम का सामना नहीं करना पड़ेगा।