फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Amethi: निराकार ब्रह्म से नाता जोड़ना सत्संग का मुख्य उद्देश्य

संत निरंकारी सत्संग का आयोजन दयालापुर स्थित परिसर में किया गया। रविवार दोपहर 12 बजे से शुरू हुए सत्संग में सद्गुरु सुदीक्षा के प्रवचन का प्रसारण किया गया। माता सुदीक्षा ने निराकार भक्ति के महत्व पर जोर दिया और कहा कि महापुरुषों की भाषा भले ही अलग हो, पर संदेश निराकार की भक्ति में जीवन जीने का है। निराकार ब्रह्म से नाता जोड़ना सत्संग का मुख्य उद्देश्य है। संतों की सेवा भी बहुत महत्वपूर्ण है। खुद को भी हर समय संतों का दास ही मानना चाहिए। सभी संगत की जरूरत के लिए भक्तों को हमेशा से अपने प्रियतम निराकार के प्रति ही प्यार रहता है। सभी ने सद्गुरु के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इससे पहले भक्तों ने गीत व भाव-भजन के माध्यम से गुरु के प्रति समर्पण का संदेश दिया। प्रवाचक ददन सिंह ने कहा कि गुरु की महिमा अनंत है। मानव को एक दूसरे के प्रति आदर व सेवा का भाव रखना चाहिए। सद्गुरु हमेशा सेवा करने का संदेश देते हैं। इस मौके पर रामबोधी, प्रवीण कुमार, राम किशोर, रामजस, शिव कुमार, रामशरण पाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें