फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अमेठी...दुकान से सामान न खरीदने पर दुकानदार की पिटाई

अमेठी में कोतवाली क्षेत्र के सराय शाह गांव में दुकानदार द्वारा एक युवक को लाठी-डंडों से पीटने का मामला सामने आया है। घायल विजय कुमार ने बताया कि गांव में दो दुकानें हैं। वह सोमवार रात अपने बच्चे के लिए दूसरी दुकान से खाने का सामान (चूरमुरे) खरीदकर लौट रहा था। इसी दौरान पहली दुकान का दुकानदार उससे भिड़ गया और पूछा कि उसने उससे सामान क्यों नहीं खरीदा। विजय के अनुसार, उसने जवाब दिया कि वह उसी रास्ते से लौट रहा था इसलिए दूसरी दुकान से सामान ले लिया, लेकिन आरोप है कि दबंग दुकानदार ने जबरन विवाद खड़ा कर लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट में विजय के सिर में गंभीर चोट लग गई। किसी तरह वहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई और परिजनों को जाकर पूरी घटना बताई। परिजन घायल को रात करीब 9:30 बजे अमेठी सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसका उपचार किया और मामले की सूचना पुलिस को देने की सलाह दी। इलाज के बाद विजय ने कोतवाली अमेठी पहुंचकर घटना की तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी रवि सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें