फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video : अमेठी...कक्षा छह नवोदय प्रवेश परीक्षा शुरू, 13 परीक्षा केंद्रों पर शामिल होने पहुंचे 4609 छात्र

अमेठी में पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में सत्र 2025-26 की कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा शनिवार को शुरू हुई। परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कराई जा रही है। परीक्षा केंद्रों के गेट पर छात्रों के प्रवेश पत्र और पहचान पत्र की जांच के बाद उन्हें कक्षों में प्रवेश दिया गया। 13 ब्लॉकों में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 4609 छात्र परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। प्राचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर नवोदय विद्यालय के शिक्षक पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किए गए हैं। छात्रों को प्रवेश पत्र, काली या नीली बॉल प्वाइंट पेन और पहचान पत्र साथ लाने के निर्देश पहले ही दिए गए थे। श्रीकृष्ण चंद्र रामचंद्र इंटर कॉलेज बाजारशुुकुल और एएच इंटर कॉलेज जगदीशपुर में 320-320 छात्र, एएच इंटर कॉलेज मुसाफिरखाना में 351, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज जामो में 405, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज शाहगढ़ में 191, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज में 301, श्री रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी में 455 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। सरस्वती शिक्षा मंदिर परतोष में सर्वाधिक 701 छात्र परीक्षा दे रहे हैं। इसके अलावा राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी में 428, इंटर कॉलेज कालिकन में 230, राजकीय इंटर कॉलेज राजा फत्तेपुर तिलोई में 377, सुभाष पशुपतिनाथ इंटर कॉलेज तिलोई में 265 और मलिक मोहम्मद भारती इंटर कॉलेज बहादुरपुर में 265 छात्र परीक्षा में शामिल होने पहुंचे। रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार शुक्ल ने बताया कि परीक्षा संचालन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई थीं। परीक्षा कक्षों में पर्यवेक्षकों की तैनाती रही और कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है, जिससे किसी छात्र को असुविधा न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें