फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में तेज बारिश से मिली राहत, धान की रोपाई में आएगी तेजी

शनिवार सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और इसके बाद शुरू हुई तेज बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई। पिछले कई दिनों से पड़ रही तेज धूप, उमस और तपिश के कारण आम जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज हवा और बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया। बारिश का सबसे अधिक लाभ किसानों को मिलने की उम्मीद है। खेतों में पर्याप्त नमी बनने से धान की रोपाई तथा अन्य कृषि कार्यों में तेजी आएगी। किसान रामकिशोर यादव ने बताया कि कई दिनों से बारिश का इंतजार था। अब खेतों में पानी भरने से धान की रोपाई का काम गति पकड़ेगा। वहीं किसान सुनील वर्मा ने कहा कि बारिश से फसलों के लिए अनुकूल वातावरण बना है और सिंचाई पर होने वाला खर्च भी कम होगा। राहगीर राकेश सिंह ने बताया कि लगातार उमस और गर्मी से लोग परेशान थे। बारिश होने से मौसम काफी राहतभरा हो गया है। स्थानीय निवासी सीमा देवी ने कहा कि सुबह से चल रही बारिश के कारण घरों और बाजारों में लोगों ने राहत महसूस की है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय मानसूनी परिस्थितियों के कारण बादल छाए हुए हैं और अगले 24 से 48 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें