फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अमेठी में गोवंश से क्रूरता की रील वायरल, थाने से माफी मांगते निकला आरोपी

मोहनगंज थाना क्षेत्र में गोवंश के साथ क्रूरता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वायरल रील में युवक गोवंश के साथ अमानवीय हरकत करता दिखाई दे रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है। पुलिस के अनुसार आरोपी जावेद गुर्जर के खिलाफ दरोगा राकेश सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। दिनभर क्षेत्र में आरोपी की गिरफ्तारी की चर्चा होती रही, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की। देर शाम एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें जावेद गुर्जर थाने से निकलते समय हाथ जोड़कर माफी मांगता दिखाई दे रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करती है। थाना प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें