फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में बार-बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई न होने का आरोप, अधिकारियों से लगाई गुहार

विभिन्न तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। गौरीगंज में डीएम संजय चौहान व पुलिस अधीक्षक सरवरणन टी, अमेठी में सीडीओ पूजा साहू, मुसाफिरखाना में एडीएम ज्योति सिंह तथा तिलोई में एसडीएम ने लोगों की शिकायतें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान कई फरियादियों ने शिकायतों के निस्तारण में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। गौरीगंज क्षेत्र के रामलाल यादव ने भूमि विवाद की शिकायत करते हुए बताया कि कई बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। वहीं अमेठी के सुनील कुमार ने तालाब पर किए जा रहे अतिक्रमण की समस्या उठाई। जामों की मीना देवी ने दबंगों द्वारा रास्ता अवरुद्ध किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। शाहगढ़ के राजेश सिंह ने राजस्व संबंधी मामले के निस्तारण में लापरवाही का आरोप लगाया। फरियादियों का कहना था कि वे लगातार अधिकारियों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। अधिकारियों ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें