फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी के दलशाहपुर पहुंचकर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने परिजनों को बंधाया ढांढस

दलशाहपुर सैदपुर गांव में भूमि विवाद के दौरान हुई बुजुर्ग रामफली पाल की हत्या के मामले में शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल गांव पहुंचे। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और घटना की जानकारी ली। प्रदेश अध्यक्ष ने रामफली पाल के घर पहुंचकर परिवार के सदस्यों से बातचीत की। इस दौरान परिजनों ने घटना की पूरी जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। श्यामलाल पाल ने परिवार को सांत्वना देते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। कहा कि घटना दुखद है। मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की भी जानकारी ली। मौके पर सपा जिलाध्यक्ष रामउदित यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने परिजनों से मुलाकात कर शोक व्यक्त किया। प्रदेश अध्यक्ष के गांव पहुंचने की सूचना पर आसपास के क्षेत्रों से भी लोग वहां पहुंचे। गौरतलब है कि बुधवार रात दलशाहपुर सैदपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए संघर्ष में रामफली पाल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। रायबरेली एम्स में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई थी। घटना में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए थे। पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें