फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 135 युवाओं को मिली नौकरी, खिले चेहरे, तीन माह के प्रशिक्षण के बाद जिलाधिकारी ने बांटे प्रमाण पत्र

कौशल विकास मिशन के तहत युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल रंग ला रही है। मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीटेट संस्था, जगदीशपुर की ओर से प्रशिक्षित 135 युवाओं को मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू ने प्रमाण पत्र वितरित किए। इसके बाद 85 युवक-युवतियों को नोएडा और गुरुग्राम स्थित फ्लिपकार्ट सहित अन्य बड़ी कंपनियों में नौकरी के लिए बस से रवाना किया गया। सीडीओ ने बस को हरी झंडी दिखाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। प्रशिक्षण पूरा कर चुके युवाओं के चेहरों पर नौकरी मिलने की खुशी साफ नजर आई। नौकरी के लिए रवाना हो रहे सिंहपुर निवासी शिव सिंह ने कहाकि अमेठी से निकलकर बड़े शहर में काम करने का मौका मिलना मेरे लिए गर्व की बात है। सातन का पुरवा निवासी अंकित कुमार ने कहा कि तीन महीने का प्रशिक्षण हमारे लिए बहुत उपयोगी रहा, अब अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला है। अनुज और यज्ञ सैनी ने खुशी जताते हुए कहा कि अब वे अपने परिवार की जिम्मेदारियां बेहतर ढंग से निभा सकेंगे। वहीं रामकुमार और मंजू देवी ने इसे जीवन बदलने वाला मौका बताया। शिवरतनगंज की रीना रावत ने कहा कि पहली बार घर से बाहर नौकरी के लिए जा रही हूं, थोड़ी घबराहट है लेकिन ज्यादा खुशी है। संस्था निदेशक संजय सिंह ने बताया कि शेष 50 युवक-युवतियों को भी अगले सप्ताह दिनों में गुरुग्राम भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से विशेष व्यवस्था के तहत छह माह तक सुपरवाइजर और टीम वहां रहकर युवाओं की सुरक्षा और अन्य सुविधाओं की निगरानी करेगी। बताया कि अब तक 25 हजार से अधिक युवाओं को देश-विदेश की कंपनियों में रोजगार दिलाया जा चुका है। संस्था की ओर से प्रशिक्षणार्थियों को हेल्थकेयर सेक्टर में प्रशिक्षित किया गया है और उन्हें केयर हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड नोएडा में रोजगार उपलब्ध कराया गया है। यहां उन्हें 18,000 प्रतिमाह वेतन के साथ निशुल्क आवास व भोजन की सुविधा दी जाएगी। इसी प्रकार, दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के अंतर्गत नोएडा की तीन कंपनियों में भी रोजगार की व्यवस्था की गई है। इस दौरान सेवा योजन अधिकारी अनुपमा रानी, जिला समन्वयक कौशल विकास विकास मिशन एमपी सिंह, प्राचार्य अजय सिंह, कौशल विकास मिशन के एमआईएस मैनेजर संदीप सिंह मृत्युंजय तिवारी, सुशील सिंह, कल्याणमिश्र, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें