फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: 10,203 शिक्षाकर्मियों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ, मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस स्वास्थ्य योजना का हुआ शुभारंभ

अमेठी सिटी। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर परिसर में बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस स्वास्थ्य योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। योजना के अंतर्गत जिले के करीब 10,203 शिक्षाकर्मियों को कैशलेस उपचार की सुविधा से जोड़ा गया। कार्यक्रम में बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के 10-10 शिक्षकों को प्रतीकात्मक रूप से कैशलेस स्वास्थ्य कार्ड वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को मिलने वाली विभिन्न योजनाओं की डीबीटी राशि भी जारी की गई। जिले के करीब एक लाख विद्यार्थियों के बैंक खातों में धनराशि हस्तांतरित की गई, जिससे उन्हें शैक्षिक सुविधाओं का लाभ मिल सके। मुख्य अतिथियों ने कहा कि कैशलेस स्वास्थ्य योजना से शिक्षकों और कर्मचारियों को उपचार के दौरान आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। वहीं डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में पहुंचने से व्यवस्था में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित होगी। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश कुमार अग्रहरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला, जिलाधिकारी संजय चौहान, पुलिस अधीक्षक सरवणन टी, मुख्य विकास अधिकारी पूजा साहू, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संजय तिवारी तथा जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें