फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : दबंगों ने बीच चौराहे युवक को लाठी-डंडों से पीटा, घटना सीसीटीवी में कैद; पुलिस कर रही जांच

यूपी के अमेठी में रंजिश में दबंगों ने रविवार एक युवक की सरे बाजार लाठी डंडों से पिटाई कर दी। दबंगों का खौफ इतना रहा की कोई बीच बचाव करने नहीं आया। दबंगों की गुंडई की तस्वीर पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी की फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। कमरौली थाना क्षेत्र के बरसंडा गांव निवासी फिरोज रविवार को गांव के पास स्थित चौराहे पर एक दुकान पर बैठा था। इसी बीच गांव के रहने वाले सद्दाम और इमरान लाठी डंडों से लैस होकर पहुंचे और फिरोज की पिटाई कर दी। दबंग का खौफ इतना था कि कोई भी बचाव करने नहीं आया। घटना को अंजाम देकर दबंग मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें