फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने तेज की संगठनात्मक गतिविधि, अमेठी में अनिल सिंह वीरू और पंधारी यादव को सौंपी गई जिम्मेदारी

विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को लेकर अमेठी में समाजवादी पार्टी ने संगठन को सक्रिय करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को नव नियुक्त जिला प्रभारी अनिल सिंह वीरू जनपद पहुंचे। यहां सपा कार्यालय गौरीगंज में बैठक आयोजित की। इस दौरान उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उनके साथ पंधारी यादव को भी संयुक्त रूप से अमेठी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। बैठक की अध्यक्षता अनिल सिंह वीरू ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी 75 जिलों में संगठन को सशक्त करने के लिए प्रभारियों की नियुक्ति की है। हमारा लक्ष्य पांच स्तरीय संगठन जिला, नगर, विधानसभा, ब्लॉक और बूथ स्तर को सशक्त बनाना है। बैठक में जिलाध्यक्ष राम उदित यादव, महिला जिलाध्यक्ष गुंजन सिंह, पूर्व प्रत्याशी विमला सरोज, जिला प्रवक्ता राजेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता शामिल हुए। जिला प्रभारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार ने जनता को ठगने का काम किया है। केंद्र में 11 और प्रदेश में आठ वर्ष की सरकार में जनता अपने को उपेक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने गौरीगंज व अमेठी के बागी विधायकों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी उन्हें अपने सिंबल पर चुनाव जिताकर भेजी थी, लेकिन उन्होंने पार्टी के साथ विश्वासघात किया है। उनकी सदस्यता समाप्त कराने के लिए सपा विधानसभा में कार्य कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें