यूपी के अमेठी में गौरीगंज के रनजय इंटर कॉलेज में सोमवार को माध्यमिक शिक्षक संघ की वार्षिक विचार गोष्ठी एवं जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक एकत्र हुए। वहीं आयोजन की प्रतिभागिता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर शिक्षकों को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से अवकाश भी दिया जाएगा। इस दौरान नई शिक्षा नीति व शिक्षक समस्याओं पर विचार विमर्श का कार्य चल रहा है।