फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरीगंज और अमेठी में एसआईआर का महज 0.92 फीसदी फीडिंग कार्य बाकी

अमेठी में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम की आयोग ने 15 दिन तिथि बढ़ा दी है। शुक्रवार दोपहर दो बजे तक विधानसभा गौरीगंज और अमेठी में 0.92 फीसदी फीडिंग का कार्य बाकी था। सभी विधानसभाओं के 1555 बूथों पर विभिन्न दलों के बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) की मौजूदगी में बीएलओ ने एएसडी (मृत, अनुपस्थित, शिफ्टेड, डुप्लीकेट व अन्य मतदाताओं) की सूची पढ़ी। डीएम ने निरीक्षण कर बीएलओ को एएसडी में शामिल फॉर्मों का गवाहों के हस्ताक्षर के साथ सत्यापन करने का निर्देश दिया। जिले की चारों विधानसभा में 14,36,528 मतदाता हैं। शुक्रवार दोपहर दो बजे तक विधानसभा तिलोई और जगदीशपुर शत-प्रतिशत एसआईआर का कार्य पूरा कर लिया गया था। वहीं विधानसभा गौरीगंज में 10 और अमेठी में सात बूथों पर फीडिंग का कार्य शेष बचा था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी बूथों पर विभिन्न पार्टियों के बीएलए की मौजूदगी में बीएलओ ने मतदाता सूची पढ़ी। गौरीगंज के प्राथमिक विद्यालय पचेहरी और मिसरौली स्थित बूथ का डीएम संजय चौहान ने निरीक्षण किया। इस दौरान मिसरौली बूथ पर मौजूद बीएलए और बीएलओ किरन शुक्ला से बात की। उन्होंने बीएलओ को मृत, शिफ्टेड, अनुपस्थित मतदाताओं के फॉर्मों को आसपड़ोस के लोगों से हस्ताक्षर कराने के बाद फॉर्म अपलोड करने की बात कही। उन्होंने बीएलए को भी एएसडी सूची और फॉर्मों को ध्यान से पढ़ने व देखने को कहा। बताया कि जिससे मतदाता सूची पारदर्शी और स्वच्छ बन सके। जिले की चारों विधानसभा में 2,74,723 मतदाताओं के फॉर्म एएसडी सूची में शामिल हैं। शुक्रवार दोपहर तक एसआईआर की अपडेट सूची में मृत 53,095, शिफ्टेड 1,22,195, अनुपस्थित 68,551, डुप्लीकेट 23,053 और 4829 अन्य मिले हैं। डीएम संजय चौहान ने बताया कि अमेठी और गौरीगंज में शेष कार्य को शुक्रवार शाम तक पूरा करा लिया जाएगा। बूथों पर एएसडी सूची का सत्यापन बीएलओ और बीएलए की मौजूदगी में कराया जा रहा है। आयोग की ओर से 26 तक गणना अवधि और 31 दिसंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। 28 फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। कहा कि एएसडी सूची सत्यापन के बाद अपात्रों का नाम सूची से हटाने की प्रक्रिया की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें