यूपी के अमेठी में बरात गए युवक का शव मंगलवार सुबह पास के गांव स्थित खेत में पड़ा मिला। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे है। जामो थाना क्षेत्र के जोरावरपुर मठिया गांव निवासी संजीव कुमार मिश्र (27) सोमवार को घर के पास आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। गांव में आयोजित कार्यक्रम के बाद संजीव कुमार किसी बरात में शामिल होने निकले। देर रात तक संजीव घर नहीं पहुंचे तो परिजन ने तलाश शुरू की। लेकिन, पता नहीं चला। मंगलवार सुबह गांव से करीब दो किलोमीटर दूर पूरे परमेश्वरी मजरे शिवपुर स्थित एक खेत में संजीव का शव पड़ा मिला। संजीव के गले में कटे का निशान है। परिजन हत्या की आशंका जाहिर कर रहे है।