फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: शोरूम में लगी आग में 50 लाख रुपये की बाइकें जलकर खाक

ishwar ashish Updated Wed, 19 Mar 2025 11:10 AM IST

अमेठी जिले के बाजारशुकुल इलाके में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से टीवीएस मोटरसाइकिल के शोरूम में भीषण आग लग गई। आग से 50 लाख रुपए से अधिक की मोटरसाइकिल जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बाजार स्कूल  कस्बे में बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे राम बक्स ऑटो सेल्स टीवीएस शोरूम में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते फर्स्ट फ्लोर पर स्थित सत्य साईं ट्रेडर्स दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग से दोनों तल पूरी तरह जल गए। आग की चपेट में आने से 50 लाख रुपए से अधिक की टीवीएस मोटरसाइकिलें जलकर खाक हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं टीवीएस शोरूम के मालिक जगदीश पाल ने बताया कि 50 लाख रुपए से अधिक की गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं आग से भारी नुकसान हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें