फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: सरकारी जमीन पर बने पूर्व प्रधान के मकान को बुलडोजर चलाकर किया गया ध्वस्त

सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर घर बनाना पूर्व प्रधान को भारी पड़ गया। पूर्व प्रधान के बेशकीमती निर्माण को प्रशासन ने बुलडोजर से गिराकर धराशाई कर दिया। पूर्व प्रधान ने सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण कराया था। शिकायत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम और पुलिस बल की मौजूदगी में प्रधान का घर गिराकर अवैध कब्जे को खाली कराया गया। गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के सकरावा गांव का है जहां गांव के ही पूर्व प्रधान हरिराम चौहान ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध रूप से घर बना लिया था। प्रशासन से शिकायत के बाद पहले उन्हें नोटिस दी गई लेकिन उसके बाद भी जब उन्होंने घर नहीं खाली किया तो आज प्रशासन की तरफ से कार्रवाई हुई है। मौके पर पहुंचे एसडीएम न्यायिक और बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ प्रधान के घर पर कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें