फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: सरकारी डॉक्टर और परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक पर किया हमला, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

गौरीगंज क्षेत्र के जामो रोड स्थित संजय केयर हॉस्पिटल में सोमवार को एक सरकारी डॉक्टर और उसके परिजनों ने नर्सिंग होम संचालक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। रायबरेली के रहने वाले निजी अस्पताल के संचालक डॉ. संजय कुमार निवासी ने बताया कि उन्होंने उक्त अस्पताल पांच साल की अवधि के लिए किराए पर लिया है और वर्तमान में उसका संचालन कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी डॉक्टर डॉ. पीतांबर कनौजिया, उनकी पत्नी सरला कनौजिया, भाई राम अभिलाख व अन्य लोग उनसे जबरन हॉस्पिटल खाली कराने का दबाव बना रहे थे। डॉ. संजय के मुताबिक, 8 अप्रैल को दोपहर लगभग 3 बजे हमलावर हॉस्पिटल में घुसे और लाठी-डंडों व स्टूल से उन पर हमला कर दिया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हमले के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई और कहा गया कि यदि हॉस्पिटल खाली नहीं किया गया, तो और भी गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात, वीडियो वायरल हमले की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक साथ कई लोग डॉ. संजय पर हमला कर रहे हैं, जिससे यह घटना सुनियोजित प्रतीत होती है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, जांच शुरू इंस्पेक्टर श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि डॉ. संजय कुमार की तहरीर पर डॉ. पीतांबर कनौजिया, उनकी पत्नी सरला, भाई राम अभिलाख और 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें