फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: रेल की पटरी पर लेटा युवक, ट्रेन की चपेट में आने से दो भागों में बंट गया शरीर

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची जीआरपी विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने रेल की पटरी पर लेट कर आत्महत्या की है। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर लखनऊ रेल खंड स्थित मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन का है। जहां सुबह करीब 10 बजे कोटा पटना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को रेलवे ट्रैक से हटवा कर विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है। स्टेशन पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेन कोटा से पटना जा रही थी। ट्रेन जैसे ही मुसाफिरखाना रेलवे स्टेशन पर पहुंची तभी प्लेटफार्म पर खड़ा एक अज्ञात युवक रेल की पटरी पर लेट गया जिसके बाद ट्रेन उसके ऊपर से होते हुए गुजर गई। हादसे में युवक के दो टुकड़े हो गए फिलहाल पुलिस युवक की पहचान कराने में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें