फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: पुलिस की फटकार के बाद समाधान दिवस पर पहुंची महिला, बेहोश होकर गिरी

महिला दिवस एक ऐसा दिन है जब हम औरतों के हक-हुकूक और उनकी दुनिया के संकटों का जिक्र करते हैं लेकिन अमेठी में महिला दिवस पर भी महिलाओं की शिकायत सुनने वाला कोई नहीं है। कोतवाली क्षेत्र के जमालपट्टी निवासी बाबूलाल अपनी पत्नी सुरपति के साथ कोतवाली में लगे समाधान दिवस पर शनिवार को शिकायत करने आये थे। बुजुर्ग का आरोप है कि उसके खेत में सफेदा का पेड़ लगा है जिसे वह काटना चाहता है। यही शिकायत बुजुर्ग को करना महंगा पड़ गया। बुजुर्ग का आरोप था कि पुलिस ने शिकायत करने पर उनके छोटे बेटे को ही कोतवाली में बाल खींच कर बैठा लिया और हम दोनों को डांट फटकार कर पुलिस ने बाहर भगा दिया। पति का आरोप था कि कोतवाली गेट के बाहर आते तक ही पत्नी अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी इससे समाधान दिवस में हड़कंप मच गया। करीब बीस मिनट तक महिला गेट बाहर सड़क पर बैठी रही जिसके बाद उसे महिला सिपाहियो ने ई रिक्शे से अमेठी सीएचसी भेज दिया जहां महिला का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें